डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड क्षेत्र के पर्रा काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा बुधवार को कुंवारी कन्याओं के भोजन व महां प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गया है।

इस से पूर्व मंगलवार को देर रात तक कथा वाचिका वैदेही श्रण जी के आदेशानुसार कथा आयोजन मण्डली ने भगवान श्रीकृष्ण सुदामा मिलन से लेकर अनेकानेक झांकियां प्रस्तुत कर मौजूद श्रोताओं के मन को आनन्दीत करते भक्ति रस से सराबोर करते रहे और श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झुमते रहे।
मौके पर पुलिस मित्र के प्रांतीय अध्यक्ष धिरज कुमार सिंह के द्वारा कथा वाचिका वैदेहि शरण जी को पर्रा गांव से संबंधित इतिहासीक फोटो फ्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मौके पर समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह, नवीन सिंह,ऋषभ कुमार,धिरज कुमार समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट