नालंदा: राजगीर में गरजे मंत्री दिलीप जायसवाल, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना, बदलाव की बात करने वालों ने बिहार में एक स्कूल भी नहीं बनाया, राजनीति पर नहीं, स्कूल और अस्पताल बनाने पर खर्च करें पैसा’

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मंगलवार को राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पर्व पर आयोजित छात्र-छात्रा सम्मेलन में हिस्सा लिया। 

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, विधायक डॉ. सुनील और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने युवाओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने की अपील की। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कई राजनीतिक मुद्दों पर तीखी टिप्पणी की।

 नालंदा: राजगीर में गरजे मंत्री दिलीप जायसवाल, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना, बदलाव की बात करने वालों ने बिहार में एक स्कूल भी नहीं बनाया, राजनीति पर नहीं, स्कूल और अस्पताल बनाने पर खर्च करें पैसा' 2राजगीर में आयोजित छात्र-छात्रा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि समाज में बदलाव की बातें करने वाले कई नेता केवल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार में परिवर्तन का दावा करते हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा या समाज के लिए क्या योगदान दिया है। अगर किसी के पास संसाधन हैं तो उन्हें राजनीति पर खर्च करने के बजाय गरीबों के लिए स्कूल और अस्पताल बनाने में लगाना चाहिए।

नालंदा: राजगीर में गरजे मंत्री दिलीप जायसवाल, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना, बदलाव की बात करने वालों ने बिहार में एक स्कूल भी नहीं बनाया, राजनीति पर नहीं, स्कूल और अस्पताल बनाने पर खर्च करें पैसा' 3उन्होंने विरोधियों को कुत्ता कहकर सम्बोधन करते हुए कहा कि काम तो कुत्ता भी करके अपना जीवन पाल लेता है।ठीक उसी तरह कुछ लोग समाज में कुछ लोग नेतागिरी करने चले आते है।ऐसे नेताओं को लाठी डंडे से मारकर बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करने वाले लोगों का सम्मान होना चाहिए, जबकि केवल राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। अपने संबोधन में मंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। 

नालंदा: राजगीर में गरजे मंत्री दिलीप जायसवाल, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना, बदलाव की बात करने वालों ने बिहार में एक स्कूल भी नहीं बनाया, राजनीति पर नहीं, स्कूल और अस्पताल बनाने पर खर्च करें पैसा' 4उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर में विकास का नया दौर शुरू हुआ है और युवाओं का रुझान अब शिक्षा की ओर बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अलगाववाद और उग्रवाद को बढ़ावा दिया गया, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। पाकिस्तान के युवाओं के हाथों में आज कलम और किताब नजर आता है। दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें इन माध्यमों का इस्तेमाल देश को बदनाम करने के लिए कर रही हैं।

नालंदा: राजगीर में गरजे मंत्री दिलीप जायसवाल, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना, बदलाव की बात करने वालों ने बिहार में एक स्कूल भी नहीं बनाया, राजनीति पर नहीं, स्कूल और अस्पताल बनाने पर खर्च करें पैसा' 5 उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी में सत्ता को लेकर इतनी बेचैनी है कि वे सत्ता की राजनीति में राष्ट्रहित के खिलाफ बयान देते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article