श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, दीनदयालपुर एनएच-28 चौक तेघरा में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य समापन

DNB Bharat Desk

तेघरा, दीनदयालपुर (एनएच-28 चौक), तेघरा स्थित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में 19 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों, हवन-पूजन, महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य विग्रहों का दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

यह महोत्सव परम पूज्य साकेतवासी महंत श्री 108 राम नारायण दास जी महाराज की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आध्यात्मिक परंपरा आज प्राण-प्रतिष्ठा के इस महापर्व के रूप में साकार हुई है। यह आयोजन उनकी पावन स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, दीनदयालपुर एनएच-28 चौक तेघरा में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य समापन 2समापन समारोह में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के माननीय सदस्य श्री हेमराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, तेघरा श्री राकेश कुमार एवं तेघरा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नव-निर्मित मंदिर का अवलोकन कर इसकी भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र समाज में संस्कार, सेवा, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने मंदिर न्यास समिति, मंदिर निर्माण समिति एवं समस्त ग्रामीणों को इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, दीनदयालपुर एनएच-28 चौक तेघरा में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य समापन 3इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज (मौनी बाबा), कोषाध्यक्ष भगवान राम, इस महायज्ञ के मुख्य आयोजक श्री रामबली सिंह, श्रीराम कथा के मुख्य यजमान श्री हरे राम राय, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य श्री संजय राय, श्री सुनील कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री अनिल राय एवं श्री पप्पू राय सहित समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, दीनदयालपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

न्यास समिति की ओर से मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में श्री रामबली सिंह के अतुलनीय योगदान तथा दीनदयालपुर के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग का विशेष उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रामबली सिंह की आस्था, समर्पण, दूरदृष्टि एवं अथक प्रयासों ने तेघरा को एक नई आध्यात्मिक पहचान प्रदान की है। उनके नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से यह दिव्य मंदिर आज क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर स्थापित हुआ है। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, दीनदयालपुर एनएच-28 चौक तेघरा में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य समापन 4श्री दिव्य धाम, तेघरा के मंदिर परिसर के प्रथम तल पर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान, मध्य भाग में श्री राम दरबार तथा संकटमोचन हनुमान जी महाराज की दिव्य प्रतिमाओं की वैदिक विधि से प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। वहीं द्वितीय तल पर श्री राधा-कृष्ण, श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा तथा श्री गौ गोपाल जी के विग्रह विधिवत स्थापित किए गए। वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस अनुष्ठान से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

नौ दिनों तक आयोजित श्रीराम कथा का संगीतमय एवं भावपूर्ण वाचन पूज्य कैलाश जी महाराज एवं पूज्या नेहा श्री जी द्वारा किया गया। कथा के प्रत्येक दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, धर्म, मर्यादा, सेवा, त्याग, राष्ट्र निर्माण एवं मानव कल्याण के संदेशों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संकीर्तन, प्रसाद वितरण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, दीनदयालपुर एनएच-28 चौक तेघरा में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य समापन 5समापन अवसर पर मंदिर न्यास समिति ने घोषणा की कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को अत्यंत भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंदिर परिसर को वृंदावन धाम की दिव्य झांकियों से सजाया जाएगा। समिति ने तेघरा को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।

अंत में श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर न्यास समिति एवं मंदिर निर्माण समिति, दीनदयालपुर, तेघरा ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों, दानदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं समस्त सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।

Share This Article