चकिया में घर में कपड़ा सुखाने के दौरान करंट लगने से 34 वर्षीय युवक की मौत, एनटीपीसी कर्मी के निधन से इलाके में शोक

DNB Bharat Desk

चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही-चानन गांव के वार्ड 11 निवासी फुलेना यादव के 34 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार यादव का मौत करंट लगने से गुरुवार को हो गया। मृतक युवक बरौनी एनटीपीसी के मातहत कार्य करने वाली शरणवीर इलेक्ट्रिकल एजेंसी में कार्य कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक के चाचा राजद नेता राम बिनोद यादव ने बताया कि अंगद अपने घर में कपड़ा सूखा रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से  उसकी मौत हो गई। मृतक को एक नौ वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार व छह वर्षीया पुत्री आराध्या कुमारी है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article