मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस; डीजे और घातक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय) मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर रविवार को भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न ताजिया समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के घातक हथियारों के प्रदर्शन अथवा उपयोग की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस; डीजे और घातक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध 2थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बनहारा, दामोदरपुर, कटहरिया, बसही, चुरामनचक, भगवानपुर एवं बनवारीपुर सहित विभिन्न गांवों से हर वर्ष ताजिया जुलूस निकाले जाते हैं। इस बार सभी ताजिया समितियों को जुलूस निकालने से पूर्व प्रशासन से अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बिना लाइसेंस किसी भी ताजिया जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित लोगों से प्रशासन ने आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस; डीजे और घातक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध 3थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी समुदायों के सहयोग से इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।

बैठक में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, मो. सज्जाद, उपेंद्र सहनी, आदित्य कांत शर्मा, रंजन कुमार, खुर्शीद आलम, सुमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं ताजिया समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article