डीएनबी भारत डेस्क
बीआरसी भगवानपुर में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा ने शुक्रवार को योगदान किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। शिक्षकों की समस्या दूर करना, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना,सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
- Sponsored Ads-

मौके शिक्षक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह,गोपाल कुमार,रईस उद्दीन पर लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा,एमडीएम बीआरपी मो.दाउद आलम,ब्लॉक एमआईएस मिथलेश कुमार,संदीप कुमार,कमल कुमार मौर्य,प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट