डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर जहां प्रधान डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही डाकघर को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के प्रधान डाकघर को सरकारी ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी मिलते ही डाकघर में मौजूद सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे भवन और आसपास के इलाके की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनज़र डाकघर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुटी है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग डाकघर के बाहर जमा हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क