खगड़िया: जदयू नेताओं ने किया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव का भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिले में रविवार को शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाव अशरफ अंसारी के द्वारा खगड़िया जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद् सदस्य मो0 रूस्तम अली को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ फूल- माला से भव्य स्वागत व अभिनन्दन करते हुए बधाई दिया है।

खगड़िया: जदयू नेताओं ने किया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव का भव्य स्वागत 2जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि रूस्तम अली को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से पार्टी और सशक्त और मजबूत होगी हमारे नेता नीतीश कुमार व उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी सांगठनिक कार्य में  बल मिलेगा।वही जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के  प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, रामविलाश महतों,जदयू नेता अविनाश पासवान,

खगड़िया: जदयू नेताओं ने किया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव का भव्य स्वागत 3राजीव रंजन , राजनीति प्रसाद सिंह, अनुज कुमार शर्मा, वीरेन्द्र पासवान एवं नरेश कुमार आदि जदयू के नेताओं ने नव मनोनीत जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली को स्वागत एवं  अभिनन्दन करते हुए उन्हें   वधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।नेताओं ने कहा कि इनके कार्यानुभव से जदयू  को काफी फायदा होगा वहीं जदयू के सर्वमान्य नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हाथों को मजबूती मिलेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article