डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भगवानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने किया।

इस दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास देखा गया।
फ्लैग मार्च के दौरान एसआई राहुल कुमार, एएसआई अभिषेक रंजन सहित थाना के अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट