भगवानपुर प्रखंड के स्कूलों में बच्चों को सिखाए गए लू से बचाव के गुर, फोकल शिक्षकों ने दी स्वास्थ्य सलाह

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली सहित अन्य प्रारंभिक व हाई स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक द्वारा बच्चों  को लू के कारण,लक्षण व बचाव के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। फोकल शिक्षक ने कहा कि भीषण गर्मी में लू लगने का खतरा बना रहता है।

- Sponsored Ads-

 कहा कि सिर दर्द,चक्कर आना,उल्टी,शरीर का तापमान बढ़ना, त्वचा का लाल होना,तेज सांस लेना आदि लू लगने के लक्षण हैं।लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें।हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें,दोपहर में बाहर निकलने से बचें,धूप में निकलते समय अपना सिर ढंक कर रखें।शरीर को ठंढा रखने के लिए ठंडे पानी से स्नान करें।लू लगने पर आम का पन्ना व ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई।

भगवानपुर प्रखंड के स्कूलों में बच्चों को सिखाए गए लू से बचाव के गुर, फोकल शिक्षकों ने दी स्वास्थ्य सलाह 2यदि लू का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।  मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,अवधेश, विश्वनाथ,भारती, लूसी,संजीव,शिक्षक सुमन, अनिल,अमित,नितेश,अजनीश, श्वेता,शानू,पूनम,ऋतु,अमितेश सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article