लोकसभा चुनाव व होली को लेकर भगवानपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भगवानपुर प्रशासन इन दिनों सक्रिय और शक्त नजर आ रही है। रविवार को होने वाली होलिका दहन और मुस्लिम  समुदाय के चल रहे पवित्र रमजान माह को लेकर शनिवार को थाना अध्यक्ष पवन कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस ने दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया!

- Sponsored Ads-

लोकसभा चुनाव व होली को लेकर भगवानपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश 2फ्लैग मार्च कटरिया,पासोपुर ,दामोदरपुर, बनवारीपुर सहित अति संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए जगह जगह चौंक चौराहों पर लोगों से होली पर्व शांति व सौंदर्य पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा था। इस संबंध में पदाधिकारियों ने साफ लहजों में लोगों से कहा डीजे बजाते पकड़े जाएंगे तो होगी कानूनी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी भी वही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार अफवाहों पर ध्यान ना दें

लोकसभा चुनाव व होली को लेकर भगवानपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश 3पुलिस पर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है असामाजिक तत्वों के ऊपर  लगातार कार्यवाही की जा रही है कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध करी कार्यवाही की जाएगी ऐसे असामाजिक तत्वों को लगातार चिन्हित भी किया जा रहा है।मौके पर एस आई आरती यादव एस आई राजीव कुमार , सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article