समस्तीपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुखिया व उसके भाई ने किया हमला, तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर/खानपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित मनोज कुमार, पिता रामनारायण महतो ने बताया कि वर्ष 2022 से वह मनरेगा योजना में हो रहे कथित अवैध सरकारी राशि के गबन के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से जांच करने अधिकारी खानपुर उत्तरी पंचायत पहुंचे थे, जहां वह भी मौजूद थे।

समस्तीपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुखिया व उसके भाई ने किया हमला, तीन लोग घायल 2मनोज कुमार का आरोप है कि जांच टीम के लौटने के बाद मुखिया अरुण कुमार सिंह, उनके भाई तथा चार-पांच स्थानीय लोगों ने उन पर और उनके भाइयों पर हमला कर दिया। इस घटना में मनोज कुमार समेत उनके भाई सरोज कुमार और धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए।घायल मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें पहले से किसी अनहोनी की आशंका थी।

समस्तीपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुखिया व उसके भाई ने किया हमला, तीन लोग घायल 3 इसी कारण उन्होंने घटना से पहले ही खानपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया था।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। वहीं पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article