डीएनबी भारत डेस्क
बखरी थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने लौछे गांव में हुए रोबिन सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई सोबीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी सोबीन सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।सीडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरी पाने के उद्देश्य से अपने भाई की हत्या की साजिश रची।
घटना की रात आरोपी भाई ने कॉल करके रोबिन सिंह को एकांत स्थान पर बुलाया और दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
डीएनबी भारत डेस्क