नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहसराय थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहसराय थाना क्षेत्र में चल रही एक मिनीगन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मंसूरगंज छोटी पहाड़ी इलाके में एक घर पर छापेमारी की। मौके से अवैध हथियार बनाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

घर की तलाशी में एक देसी कट्टा, दो अर्द्ध निर्मित कट्टे, एक जिंदा गोली और हथियार बनाने के दर्जनों उपकरण व मशीनें बरामद हुई हैं। डीएसपी सदर नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंसूरगंज छोटी पहाड़ी निवासी दिलीप मिस्त्री अपने घर में अवैध हथियार बनाने का काम करता है।

 नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहसराय थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार 2सूचना के सत्यापन के बाद सोहसराय थाना पुलिस और सीआरपीएफ 541 बटालियन की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने गुरुवार को दिलीप मिस्त्री के घर पर छापेमारी की।पुलिस ने मौके से दिलीप मिस्त्री और उसके बेटे आदित्य कुमार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.घर की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक बना हुआ देसी कट्टा, .315 बोर के दो अधबने कट्टे, तीन अर्द्धनिर्मित बैरल और एक जिंदा गोली मिली। 

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहसराय थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार 3इसके अलावा 5,950 रुपये नकद भी बरामद किए गए। मौके से हथियार बनाने के औजारों का जखीरा मिला है, जिसमें कई कंपनियों के ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, आरी, रेती, स्प्रिंग, लोहे की चादरें और कट्टा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण शामिल हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article