डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को मैदा बभनगामा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैदा बभनगामा निवासी उमेश महतों के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उमेश महतों नावकोठी थाना कांड संख्या 72/20 का नामजद अभियुक्त है और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने में आवश्यक कागजी प्रक्रिया और पूछताछ पूरी की गई, जिसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेगूसराय न्यायालय (कोर्ट) भेज दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट