खगड़िया में बड़ी मुठभेड़: STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात बुद्दीन को पैर में गोली मारकर दबोचा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में  पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश की पहचान दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव निवासी मु. बुद्दीन के रूप में हुई है.

- Sponsored Ads-

 गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सुबह करीब दो बजे सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गयी.  मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.

पुखगड़िया में बड़ी मुठभेड़: STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात बुद्दीन को पैर में गोली मारकर दबोचा 2लिस ने घायल बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है.

खगड़िया में बड़ी मुठभेड़: STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात बुद्दीन को पैर में गोली मारकर दबोचा 3पुलिस के अनुसार, मु. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था.

खगड़िया में बड़ी मुठभेड़: STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात बुद्दीन को पैर में गोली मारकर दबोचा 4घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article