सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूबा बेगूसराय, ब्लैकआउट का दिखा व्यापक असर

DNB Bharat Desk

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बेगूसराय में 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस ब्लैकआउट का असर पूरे शहर में साफ तौर पर देखने को मिला। डीएम कार्यालय से सायरन बजते ही बेगूसराय शहर की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। 15 मिनट तक चले इस ब्लैकआउट के दौरान जहां लोग थे, वहीं ठहर गए।

- Sponsored Ads-

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह बेगूसराय में ब्लैकआउट का व्यापक असर देखने को मिला। सायरन बजते ही शहर की बिजली गुल हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। सड़कें सुनसान हो गईं और लोग एहतियात के तौर पर जहां थे वहीं रुक गए।इस दौरान लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि किसी भी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति से निपटने के लिए इस तरह का ब्लैकआउट बेहद जरूरी है, ताकि लोग पहले से सतर्क और जागरूक रह सकें।

सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूबा बेगूसराय, ब्लैकआउट का दिखा व्यापक असर 2स्थानीय लोगों ने कहा कि जैसे ही सायरन बजा, वैसे ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई और करीब 15 मिनट तक चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आया। इस दौरान लोगों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बनाए रखा।

सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूबा बेगूसराय, ब्लैकआउट का दिखा व्यापक असर 3आपको बता दें कि हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह ब्लैकआउट किया गया।प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों से सहयोग करने और सतर्क रहने की अपील की गई थी।फिलहाल 15 मिनट तक चले इस ब्लैकआउट ने बेगूसराय में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों की गंभीरता को साफ तौर पर दिखा दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article