नालंदा: रामनवमी से पहले शहर में फ्लैग मार्च, 54 इलाकों में हाई अलर्ट, रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, 4500 जवान तैनात

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। पर्व की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। 

इस दौरान असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में कुल 54 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नालंदा: रामनवमी से पहले शहर में फ्लैग मार्च, 54 इलाकों में हाई अलर्ट, रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, 4500 जवान तैनात 2उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान घुड़सवार पुलिस बल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही पूरे शहर में बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 7500 लोगों को नोटिस भेजा गया है, जिनमें से 5000 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया है।इसके अलावा सीसीए के तहत 109 लोगों पर कार्रवाई की गई है। 

पूरे आयोजन के दौरान लगभग 4500 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी की जाएगी।डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब 40 डीजे लाइसेंस जारी किए गए हैं। 

नालंदा: रामनवमी से पहले शहर में फ्लैग मार्च, 54 इलाकों में हाई अलर्ट, रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, 4500 जवान तैनात 3वहीं, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से छतों पर भी नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article