डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से आ रही जहाँ जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से एक मामला सामने आया है जहाँ शादी में निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज दबंगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि करीब पांच लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे इस हमले में कई लोगों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ितों के अनुसार, केवल शादी में निमंत्रण नहीं देने की बात को लेकर आरोपियों ने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट