बलिया पुलिस ने छापेमारी कर गिट्टी लदे हाइवा से लगभग 12 लाख मुल्य का सौ कार्टुन विदेशी शराब किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बलिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । बलिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तकरीबन 100 कार्टन विदेशी शराब लदे ट्रक को जप्त किया है । शराब की अनुमानित कीमत लगभग 12 लख रुपए आंकी जा रही है।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि बलिया थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि गिट्टी लदे हाईबा ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर लाई गई है। जिसे स्थानीय धंधेबाजों के हाथ बेचा जाएगा ।

बलिया पुलिस ने छापेमारी कर गिट्टी लदे हाइवा से लगभग 12 लाख मुल्य का सौ कार्टुन विदेशी शराब किया बरामद 2इसी सूचना के आधार पर बलिया थाने की पुलिस ने एन एच 31 पर छापेमारी की और लावारिस हालत में खड़े ट्रक की जब जांच पड़ताल की गई तो उसमें 100 कार्टन विदेशी शराब भरा हुआ था। बाद में पुलिस ने हाईबा ट्रक को जप्त कर लिया एवं उसे थाने ले आई। फिलहाल प्राप्त कागजातों के आधार पर कारोबारी की शिनाख्त की जा रही है । पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी कारोबारी की पहचान कर ली जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article