तेघड़ा एनएच-28 पर हाईवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

हाईवा की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गयी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम । घटना तेघरा थाना क्षेत्र के एन एच 28 राष्ट्रीय उच्च विध्यालय के निकट का है।

- Sponsored Ads-

जहा मोटरसाइकिल से पति पत्नी जा रहा था इसी बीच तेघरा थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर हाइवा की चपेट में आने महिला की मौत हो गई वही मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन मे अनुमंडल अस्पताल भेजा जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तेघड़ा एनएच-28 पर हाईवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम 2मृतक की पहचान अंबा निवासी सुरेन्द्र केबट के पत्नी सरोजनी देवी के रुप में हुई है। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर तेघरा थाना की पुलिस पहुंचकर लोगो को समझाकर जाम से निजात दिलाया और हाइवा को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है

Share This Article