बछवाड़ा के जहानपुर में मासूम की मौत के बाद भड़का राजद, पीड़ित परिवार के लिए मांगा 50 लाख का मुआवजा

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की अरवा पंचायत स्थित जहानपुर स्कूल में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें आठवीं कक्षा के एक छात्र की लोहे का ग्रिल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक छात्र के घर अरवा पहुंचा और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

- Sponsored Ads-

राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि एक मासूम की जान जाना केवल हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की भारी चूक है। इस दौरान जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मृतक के परिजनों से मिलने के बाद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर स्कूल प्रबंधन और निर्माण कार्य से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं।

बछवाड़ा के जहानपुर में मासूम की मौत के बाद भड़का राजद, पीड़ित परिवार के लिए मांगा 50 लाख का मुआवजा 2उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और भवन निर्माण के संवेदक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को अविलंब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर प्रखंड सचिव रमेश पासवान, प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ विशुनदेव सहनी, प्रखंड महासचिव रमेश प्रसाद महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. अख्तर, भोला दास, राजकुमार साह, विशाल कुमार, मो. महफूज आलम और पूर्व मुखिया फूल कुमारी आदि स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। राजद नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article