डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेटे में आने से बाईक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही चकिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ज़ख्मी हुए व्यक्ति को पीएचसी बरौनी लाया।
- Sponsored Ads-

जहां युवक का पहचान गढ़ाहाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाहाड़ा मार्केट निवासी स्व जमुना लाल के उम्र क़रीब 50 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार वर्णवाल के रूप में किया गया। वहीं ज़ख्मी हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर जान बचाने के ख्याल से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं स्वजनों को दूरभाष पर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचने लगे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट