डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी (बेगूसराय): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र विवेक का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के साथ पहली बार अपने गृह जिला बेगूसराय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जीरो माइक स्थित रामधारी सिँह दिनकर के प्रतिमा स्थल पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।

बरौनी स्थित जीरो माइल गोलंबर पर लोजपा (रामविलास) के संस्थापक सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक व बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान का अभिनंदन किया। इस दौरान इंजीनियर सुरेंद्र विवेक व बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने जीरो माइल पर स्थापित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, उपाध्यक्ष न्यूटन कुमार तेघरा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदैव पासवान जिला महासचिव रोहित पासवान किसान मोर्चा के अध्यक्ष रोहित ईश्वर सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में लोजपा (रामविलास) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
डीएनबी भारत डेस्क