डिप्टी सीएम का विपक्ष पर प्रहार – “एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को अपराधियों के खिलाफ एक्शन से दर्द क्यों?”
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा है कि उनको न तो अपराध से मतलब है और न ही सूबे के लोगो के हित की चिंता है उन्हें तो बस सत्ता में नही आ पाने की बेचैनी है।जब अपराध होता है तब भी विरोध करते है और जब पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेती है तब भी उन्हें दर्द होता है।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी समस्तीपुर के लोहिया आश्रम स्थित जेडीयू कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।डिप्टी सीएम ने कहा कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वे भी नीतीश कुमार की तरह ही अपराध भ्रस्टाचार और साम्प्रदायिकता के मामले पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही चलने का काम करेंगे। अल्पसंख्यक समाज के लोगो को आश्वस्त करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि उनको खुद समझना चाहिए कि बीस साल पहले की सरकार में उनके लिए कितना काम हुआ औऱ उसके बाद एनडीए की सरकार में आर्थिक बेहतरी के लिए कितना काम हुआ है।
निशान्त कुमार के बिहार दौरे पर निकलने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि यह तो बहुत अच्छी बात है कि वो राज्य के सभी जिलों में जाकर सरकार के कामों और पार्टी कार्यकर्ताओ की बात से अवगत होना चाहते है।जेडीयू के कार्यकर्ता भी यही चाहते है कि निशान्त जी राजनीति में और भी सक्रियता से जुड़े।बंगाल चुनाव परिणाम पर विजय चौधरी ने कहा कि अब तो बस एक दिन बाद ही रिजल्ट आने वाला है जो सबको पता चल जाएगा
लेकिन जिस तरीके से बंगाल में सत्ताधारी दल द्वारा चुनाव पूर्व और चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की गई वह बिहार के 2005 के पहले के शासन की याद ताजा कर गई लेकिन इसबार जनता ने बीजेपी को अपार समर्थन देकर उनको सही तरीक़े से जबाब दे दिया है।गौरतलब है कि सम्मान समारोह में एलजेपी (रामबिलास)सांसद शाम्भवी चौधरी समेत समस्तीपुर जिले से एनडीए के सभी सात विधायक और भारी संख्या में नेता ,कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट