डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय):बिहार दिवस के पावन अवसर पर भगवानपुर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, रंगोली, पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शिक्षक प्रतीक कुमार एवं पूजा कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रधानाध्यापक श्री संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि-बिहार दिवस हमें अपने राज्य की समृद्ध परंपरा और गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर देता है। साथ ही इस तरह की प्रतियोगिता छात्रों में सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षिका पूजा कुमारी ने कहा कि- छात्रों ने जिस उत्साह और लगन से भाग लिया ,वह सराहनीय है। इससे उसकी रचनात्मक प्रतिभा निखरती है।
शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने बिहार के इतिहास और वर्तमान पर गहरी समझ दिखाई है। साथ ही रंगोली और पेंटिंग में बच्चों की कल्पना शक्ति और कला का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। शिक्षक प्रतीक कुमार ने बिहार सरकार शिक्षा विभाग की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि- इस आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही विद्यालय में उपस्थिति भी बढ़ती है।
शिक्षक सौरभ कुमार ने कहा विद्यालय में इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहने चाहिए। इससे छात्रों में रचनात्मकता के साथ मौलिकता विकसित होती है। इस तरह प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमरजीत रजक ,कमलेश, अब्दुस्सलाम एवं मो.राजीव आलम सहित ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट