नालंदा में कलयुगी भतीजा ने चाचा को चाकू गोद कर मौत के घाट उतारा

DNB Bharat

घटना नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के मिर्जापुर गांव में कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा रमेश केवट को चाकुओं से गोद गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रमेश केवट का अपने ही भतीजे नीरज और सूरज से दो-तीन दिन पूर्व जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी।

- Sponsored Ads-

आज जब रमेश केवट घर से शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था।इसी दौरान भतीजे ने अपने चाचा के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हालांकि बीच बचाव में जब रमेश केवट की पत्नी आई उसे भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर भतीजे ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं इस घटना में चाचा रमेश केवट की मौत हो गई। बताया जाता है कि चाचा के हिस्से की जमीन पर भतीजे की नजर थी और उस जमीन में भी भतीजा हिस्सेदारी खोज रहा था।

जबकि पूर्व में ससुर के द्वारा इस जमीन के बंटवारे को कर दिया गया था। बंटवारे के बाद रमेश केवट ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। जिसके कारण भतीजा नीरज और सूरज और भी आक्रोशित हो गया और वह बार-बार उस बेची हुई जमीन में भी अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। इसी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा को चाकुओं से गोद गोद कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article