समस्तीपुर में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी करवाई, 12 चक्का ट्रक से 882 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से है जहाँ कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई बेला गांव स्थित स्टेट बोरिंग के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

- Sponsored Ads-

 पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक से शराब की खेप उतारी जानी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद स्थानीय धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन ट्रक के चालक और खलासी को मौके से पकड़ लिया गया। जब्त ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 882 लीटर विदेशी शराब मिली।

 समस्तीपुर में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी करवाई, 12 चक्का ट्रक से 882 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार 2वहीं सभी बोतलों पर फाॅर सेल इन पंजाब अंकित मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शराब को अवैध तरीके से बिहार में खपाने के लिए लाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत भूली थाना क्षेत्र के वासेपुर निवासी सरफराज खान तथा न्यू इस्लामपुर के मो. शाहीद के रूप में की गई है। 

समस्तीपुर में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी करवाई, 12 चक्का ट्रक से 882 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार 3इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण इकाई से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस धंधे में शामिल स्थानीय तस्करों की पहचान कर ली गई है और सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article