समस्तीपुर: बैंक मैनेजर के बंद घर में बड़ी चोरी, 30 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात सहित नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। 

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक केनरा बैंक के मैनेजर विमल झा मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं। उनके पिता पवन झा ने बताया कि वे 17 अप्रैल को अपने पुत्र के पास मुजफ्फरपुर गए थे, जिसके कारण घर बंद था। आज सुबह जब वे वापस समस्तीपुर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।

समस्तीपुर: बैंक मैनेजर के बंद घर में बड़ी चोरी, 30 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 2घर के अंदर प्रवेश करने पर ऊपरी मंजिल स्थित दोनों बेटों के बेडरूम के ताले भी टूटे मिले। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे दोनों बहुओं के करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। इसके अलावा घर में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। घटना देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। 

समस्तीपुर: बैंक मैनेजर के बंद घर में बड़ी चोरी, 30 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 3मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के लोग 17 अप्रैल से घर बंद कर बाहर गए हुए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी मिली है। पीड़ित पवन कुमार झा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article