बेगूसराय में निफ्ट पटना के स्थायी परिसर के लिए भूमि आवंटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है – डॉ कर्नल राहुल

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार की कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि और जनप्रिय नेता नीतीश कुमार की विकसित और समृद्ध बेगूसराय की कल्पना को पूरा करने के लिए बिहार के बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), पटना के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए लगभग 20 एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी प्रदान की है। यह भूमि बरौनी अंचल के मिल्की परगना, थाना नम्बर – 583, मौजा-मल्हीपुर में स्थित है, जिसे उद्योग विभाग, बिहार सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

जिसकी कैबिनेट में स्वीकृति मिलते ही राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सी के अनिल ने प्रेस नोट जारी किया है। इस निर्णय से निफ्ट पटना के शैक्षणिक एवं अवसंरचनात्मक विस्तार को नई गति और समृद्धि मिलेगी। यह पहल राज्य में फैशन, वस्त्र एवं डिजाइन शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सदैव स्वदेशी शिल्प और फैशन शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया है, वहीं मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने राज्य में कौशल विकास, नवाचार और रोजगार सृजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

बेगूसराय में निफ्ट पटना के स्थायी परिसर के लिए भूमि आवंटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है - डॉ कर्नल राहुल 2

निफ्ट परिसर की स्थापना से पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक डिजाइन और वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस निर्णय का स्वागत करते हुए कर्नल राहुल शर्मा, निदेशक, निफ्ट पटना ने कहा, “बेगूसराय में निफ्ट पटना के स्थायी परिसर के लिए भूमि आवंटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे संस्थान की शैक्षणिक क्षमता, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी। हम बिहार सरकार और वस्त्र मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह सपना साकार हो रहा है।” प्रस्तावित परिसर क्षेत्र में फैशन शिक्षा, अनुसंधान और उद्यमिता का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article