समस्तीपुर: पत्नी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पति, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। इन दिनों टॉवर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने का एक नया परंपरा शुरू हो चुका है। आए दिन इस तरह  के हाई वोल्टेज ड्रामे की खबरें सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहती है। हाल ही में समस्तीपुर जिला में एक युवक ने पत्नी के रहते गर्ल फ्रेंड को साथ रखने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने नीचे उतारने में कामयाबी हासिल की थी।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का है जहां एक युवक अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी अजीत कुमार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत सूरत में रहकर मजदूरी करता था जहां किसी से विवाद होने पर मारपीट हुई इस दौरान एक युवक की मौत हो गई थी इस मामले में अजीत लंबे समय तक जेल में रहा।बताया जाता है कि 17 फरवरी  2026 को अजीत जेल से छुटकर घर वापस लौटा। बताया जाता है कि जेल से लौटने के बाद वो अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करने लगा था   जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

समस्तीपुर: पत्नी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पति, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने सुरक्षित उतारा 2बताया जाता है कि इससे तंग आकर पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।कई बार अजीत अपनी पत्नी को मनाने गया लेकिन वो आने को तैयार नहीं हुई।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अजीत स्थानीय पत्रकारों को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी मायके से ससुराल नहीं आ रही है और वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती है जिसको लेकर मैं काफी परेशान हूं और मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान दे दूंगा।इसके बाद अजीत अपने ससुराल से एक किलोमीटर दूर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा।

यह देखकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वो तैयार नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा और उसे लेकर थाना चली गई।इधर इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि युवक को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारने के बाद पूछताछ के लिए थाना लाया गया है और ससुराल पक्ष के लोगों को भी थाना बुलाया गया है।

Share This Article