डीएनबी भारत डेस्क
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बखरी अठखुट्टी निवासी व जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव सुमन जीत सुमन को बखरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का प्रभारी,बखरी नगर प्रभारी सतीश कुमार और ग्रामीण प्रभारी मो.जमाल को बनाए जाने पर नगर व प्रखण्ड के कांग्रेसियों में खुशी है।

कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सोनिया गांधी न्याय योद्धा राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास को शुभकामना देते हुए कहा कि एक संघर्षशील यूवा नेता को प्रभारी के रुप में प्रखंड का प्रभार देना निश्चित रुप से राहुल गांधी जी के भविष्य की सोच को दर्शाता है।
वहीं प्रदेश प्रतिनिधि रजनीकांत पाठक विशेश्वर सहनी,सुधीर कुमार सिंह,ओवैश खान,लक्ष्मी साहु,वृज मोहन पोद्दार,शान्ति झा,नुतन साह रौशन ठाकुर बाबुल,गढ़पुरा प्रभारी प्रो.विजय किशोर,रामनंदन चौधरी,केदार केसरी, मंजुर आलम,राम प्रवेश यादव, राजेन्द्र शर्मा,नन्द किशोर चौधरी शहनवाज खान,दिलीप रजक सहित समर्पित कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व को साधुवाद दिया है।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा