खगड़िया पहुँचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री कहा-बिहार में चुनाव के दौरान भाजपा का सफाया होना तय

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया  राजद  बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव सहरसा से लौटने क्रम में राजद कार्यालय खगड़िया पहुँचे ,जहाँ उनका राजद कार्यकर्ता ने गर्मजोसी से स्वागत किया। उन्हे फुल माला पहनाने के साथ नारेबाजी करते हुए राजद कार्यालय ले जाया गया।

- Sponsored Ads-

खगड़िया पहुँचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री कहा-बिहार में चुनाव के दौरान भाजपा का सफाया होना तय 2जहां उन्होंने मिडिया द्वारा पांच राज्य के चुनाव के नतीजे पर पुछे गये सवाल का जबाब देते हुए बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हार-जीत जीत तो होते रहता है। लेकिन बिहार में होने वाले चुनाव के दौरान  बिहार से भाजपा का सफाया हो जाना तय है।

खगड़िया पहुँचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री कहा-बिहार में चुनाव के दौरान भाजपा का सफाया होना तय 3हम लोग बिहार में बिहार ही नहीं बल्कि यू पी के लोगो को भी नॉकरी देने का काम किये है, सभी राज्य के लोगों को समान रुप से देख रहे हैं इसलिए इस बार केंद्र में इंडिया महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article