पूर्व मध्य रेल को चालू वित्त वर्ष में 20 हजार 4 सौ रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति

DNB Bharat

पूर्व मध्य रेल द्वारा कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्त वर्ष 2022-23 के 05 जनवरी तक यात्री यातायात, माल ढुलाई आदि से प्राप्त होने वाला राजस्व रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 20 हजार करोड़ को पार कर गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मध्य रेल द्वारा कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्त वर्ष 2022-23 के 05 जनवरी तक यात्री यातायात, माल ढुलाई आदि से प्राप्त होने वाला राजस्व रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 20 हजार करोड़ को पार कर गया। यह रेल राजस्व पूर्व मध्य रेल को अब तक के किसी भी वित्त वर्ष के समान अवधि में प्राप्त रेल राजस्व की तुलना में सर्वाधिक है। इस अवधि में माल लदान से लगभग 17,700 करोड़ रूपए। जबकि कोचिंग आय के रूप में लगभग 2700 करोड़ रूपए प्राप्त हुए।

- Sponsored Ads-

पूर्व मध्य रेल को चालू वित्त वर्ष में 20 हजार 4 सौ रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति 2

विदित हो कि पिछले वित्त वर्ष अर्थात 2020-21 (05 जनवरी तक) पूर्व मध्य रेल को लगभग 11,740 करोड़ रूपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ । वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 16,900 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था । जबकि चालू वित्त वर्ष के 05 जनवरी तक कुल 20,400 करोड़ रूपए प्राप्त हुआ है। उक्त आश्य कि विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी।

Share This Article