नालंदा में पूर्व मंत्री श्रवण ने कहा नीतीश-मोदी मॉडल से बिहार बनेगा विकसित राज्य, शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं, नीति रहेगी सख्ती से लागू

DNB Bharat Desk

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए राज्य को विकसित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक सोच के समन्वय से बिहार को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी नीति पूरी तरह प्रभावी रहेगी और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। 

नालंदा में पूर्व मंत्री श्रवण ने कहा नीतीश-मोदी मॉडल से बिहार बनेगा विकसित राज्य, शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं, नीति रहेगी सख्ती से लागू 2विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी भले ही कभी लालू प्रसाद यादव के साथ राजनीतिक रूप से जुड़े रहे हों, लेकिन उन्होंने लालू प्रसाद के रास्ते को नहीं अपनाया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की पहचान ‘जंगलराज’, घोटालों और अपहरण उद्योग से होती थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य को इन समस्याओं से मुक्ति मिली है और विकास की नई राह पर आगे बढ़ा है।

नालंदा में पूर्व मंत्री श्रवण ने कहा नीतीश-मोदी मॉडल से बिहार बनेगा विकसित राज्य, शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं, नीति रहेगी सख्ती से लागू 3मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल आपसी सहमति से इस पर फैसला लेंगे। वहीं, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी और गठबंधन के नेता मिलकर उन्हें क्या जिम्मेदारी देनी है, इस पर विचार करेंगे।एक रोड मैप बनाकर निशांत कुमार को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है और आगे भी पार्टी एक स्पष्ट रोडमैप के तहत काम करेगी। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article