24 अप्रैल को पीएचसी वीरपुर में बनेगें दिव्यांगजनो का यूडीआईडी कार्ड

DNB Bharat Desk

विभागीय आदेश के आलोक में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य,टोला सेवक, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं, सहायिकाओं, पंचायत सचिवों, 

- Sponsored Ads-

पंचायत कार्यपालक सहायकों को पत्र जारी करते हुए कहा कि शत प्रतिशत दिव्यागजनो का यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने से संबंधित अपने अपने क्षेत्र में से निर्धारित तिथि और समय शिमा को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग जनों को भेजने व बनाने से संबंधित पत्र के माध्यम से जानकारी दिया है।

24 अप्रैल को पीएचसी वीरपुर में बनेगें दिव्यांगजनो का यूडीआईडी कार्ड 2 इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वीरपुर पूर्वी पंचायत व वीरपुर पश्चिम पंचायत के कार्यपालक सहायक अंकेश कुमार और वीरपुर पश्चिम पंचायत के कार्यपालक सहायक मोहम्मद मुमताज को और इसी दोनों पंचायत के पंचायत सचिव सुरेश कुमार चौधरी व राम सागर यादव को 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।जब की इसके अलावे अन्य पंचायतों के कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मीयों को भी लगाया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article