समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन पर तेघड़ा बीडीओ राकेश कुमार सम्मानित, जिला पदाधिकारी ने की सराहना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले में दिनांक 14.03.2026 को आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी की समृद्धि यात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी, समन्वय, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आयोजन को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया, जो सराहनीय है।

समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन पर तेघड़ा बीडीओ राकेश कुमार सम्मानित, जिला पदाधिकारी ने की सराहना 2इस क्रम में तेघड़ा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।इस अवसर पर श्री राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article