हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूटपाट,स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर नगदी और टैब छीनकर फरार

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमुजफ्फर मोड़ के निकट स्मॉल फाइनेंस बैंक के महिला कर्मी से बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।इस मामले में नावकोठी थाना में बेगूसराय वार्ड संख्या 28 लोहियानगर निवासी छोटू महतो की पुत्री निधि कुमारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है।

- Sponsored Ads-

उसने लिखित आवेदन देकर बताया है कि मैं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा मंझौल में सी आर ओ के पद पर कार्यरत हैं।गौरीपुर में सुधा देवी के घर पर 50 ग्राहकों से पैसा वसूल कर वहीं पर एंट्री करके सीआईटी भरे थे।मेरे कलेक्शन किए गए 92,668 रूपये झोला में था और बैंक का जरूरी कागजात एक टैब एवं बायोमेट्रिक और आईडी कार्ड सभी सामान झोला में रखकर स्कूटी पर सवार होकर गौरीपुर से चकमुजफ्फर स्कूल के रास्ते मंझौल शाखा में पैसा जमा करने जा रही थी।

हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूटपाट,स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर नगदी और टैब छीनकर फरार 2इसी क्रम में तीन बदमाश एक ही मोटरसाइकिल पर चढ़कर आया और मेरे स्कूटी में टक्कर मारकर मुझे गिरा दिया व झपट्टा मार कर मेरा झोला छीनने लगा। इस दौरान तीनों बदमाशों से हाथापाई भी हुआ। फिर बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मुझे गिरा दिया और मेरा झोला लेकर भाग गया।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि आवेदन के आलोक में विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

Share This Article