डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी अपराधिक घटना सामने आई है। देर रात मनवारा गांव के वार्ड 10 में बेखौफ बदमाशों ने पान दुकानदार अरविंद सहनी, पिता रंजीत सहनी, को गोली मार दी।
- Sponsored Ads-

गोली लगने के बाद घायल अरविंद को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना किस कारण हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट