अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी की थीम ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना और गणना’ रही। इस दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके पढ़ने, लिखने और गणना कौशल को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

संगोष्ठी में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। बच्चों की प्रगति, उनकी आवश्यकताओं तथा आगे की शैक्षणिक रणनीति को लेकर अभिभावकों से चर्चा की गई। साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम भी अभिभावकों के साथ साझा किए गए।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा 2विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर सहयोग करने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत बनाने में विद्यालय के साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा 3मौके पर एचएम रईस, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, विश्वनाथ, अशोक कुमार सिंह, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, देवव्रत, मुर्तुजा, नंद, विवेक, सीमा, पंकज, राम नंदन, संजीत, राम सगुन, शशिनाथ सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Share This Article