बेगूसरा में बिरजू हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार; वर्चस्व और पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे चर्चित बिरजू कुमार हत्या मामले मे पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

बताते चले की पांच अप्रैल को परिहारा थानान्तर्गत बुढ़ि गंडक के पास  परिहारा के रहने वाले स्वर्गीय राजेश महतो के पुत्र विरजू कुमार को अपराधियों ने चाकू और छाती में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटित घटना का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा घटना में संलिप्त एक अपराधी अशोक कुमार के पुत्र किशन कुमार  गिरफ्तार किया गया।

बेगूसरा में बिरजू हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार; वर्चस्व और पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या 2  किशन कुमार से पूछताछ करने पर उसने मृतक विरजू कुमार की हत्या में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया तथा बताया कि उसके भाई से विरजू कुमार का पूर्व से आपसी विवाद था, जिस कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। किशन कुमार के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा को बरामद किया गया। वही घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की  जा रही है।

बेगूसरा में बिरजू हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार; वर्चस्व और पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या 3घटना के संबंध मे डीएसपी बखरी ने बताया की गिरफ्तार किशन कुमार से पूछ ताछ करने पर उसने बताया की इस हत्या कांड मे चार अभियुक्त शामिल थे। इस घटना को बचस्व की लड़ाई मे पुरानी अदाबत मे अंजाम दिया गया।  डीएसपी ने बताया की इस घटना का पिता की हत्या से कोई संबंध नहीं था।उस केस मे जजमेंट और सजा भी हो चुकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article