डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना मध्य विद्यालय में कक्षा कक्ष की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रही है।इस सिलसिले में स्थानीय मुखिया सुनैना देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर अतिरिक्त कक्षा निर्माण करने की मांग की है।

उन्होंने लिखा है कि डफरपुर पंचायत के छतौना मध्य विद्यालय में 550 बच्चे पढ़ते हैं,जिसमें मात्र तीन कमरा ही बच्चों के पढ़ने लायक है। दो कमरा टीन एस्बेस्टस(चदरा) का बना हुआ है जो गर्मी के दिन में बच्चों के लिए अनुकूल नहीं है।कमरा के अनुपलब्धता के कारण बच्चे स्कूल के बरामदे पर पढ़ाई करने के लिए मजबूर रहते हैं।पूर्व में भी कई बार महोदय से अतिरिक्त कमरा बनवाने हेतु अनुरोध किया गया है।
इसलिए उन्होंने बच्चों की कठिनाई के मद्देनजर अतिरिक्त कमरा बनवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने का मांग किया है।इस सिलसिले में मुखिया प्रतिनिधि ईं. रंजीत कुमार पमपम ने बताया कि हम पंचायत के शैक्षणिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास रत हैं।विदित हो की कक्षा के अभाव में बच्चे धूप में मध्यान भोजन करने के लिए विवश है।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्र की रिपोर्ट