डीएनबी भारत डेस्क
राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस एक नौकरी नहीं, बल्कि 24 घंटे की सेवा है। पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई पुलिसकर्मी वर्दी धारण करे, उसे खुद को जनता का सेवक समझना चाहिए। विनय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों से अपील की कि अनावश्यक भय से मुक्त होकर अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करें।
उन्होंने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है। साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों को 13 महीने की तनख्वाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि वे 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहते हैं। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।
डीएनबी भारत डेस्क