बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही,शॉर्ट सर्किट से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान बेहाल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर सामने आई है। जहां शॉर्ट सर्किट की आग से तकरीबन 30 बीघा में लगी गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। आलम यह है कि संबंधित लोग अब भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बाबा स्थान बहियार की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि आज धूप बहुत तेज थी और पछुआ हवा भी चल रहा था। इसी क्रम में हाई टेंशन विद्युत तार में किसी वजह से स्पार्क हुआ और वही आग़ नीचे लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया। जिसमें तकरीबन 30 बीघा की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन लोग इसमें सफल नहीं हो सके।

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही,शॉर्ट सर्किट से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान बेहाल 2इसी बीच 112 की टीम के माध्यम से अग्नि समन विभाग को इसी की सूचना दी गई । तब जाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया । फिलहाल किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है जिससे कि आम लोगों को कुछ राहत मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों आंधी पानी की वजह से फसल बर्बाद हो चुकी थी और अब इस अग्निकांड ने लोगों को काफी दिन हीन अवस्था में डाल दिया है।

Share This Article