समस्तीपुर में रेलवे की खाली जमीन पर होगा विकास: डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, नगर निगम के साथ मिलकर बनेगी ठोस योजना

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के बाजार साइड स्थित खाली पड़ी रेलवे भूमि का उपयोग अब विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इस दिशा में पहल करते हुए रेल प्रशासन ने यहां दो मंजिला पार्किंग स्टैंड और आधुनिक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना बनाई है। 

- Sponsored Ads-

मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बाजार साइड के पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों को नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द ठोस योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

समस्तीपुर में रेलवे की खाली जमीन पर होगा विकास: डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, नगर निगम के साथ मिलकर बनेगी ठोस योजना 2डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया और कारखाना गेट के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। साथ ही, स्टेशन परिसर को अधिक व्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इससे पूर्व उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

समस्तीपुर में रेलवे की खाली जमीन पर होगा विकास: डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, नगर निगम के साथ मिलकर बनेगी ठोस योजना 3 इस संबंध में सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि रेलवे के बाजार साइड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह पहल की जा रही है, जिसमें पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी शामिल है। इससे स्टेशन क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Share This Article