अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अपराधियों ने हत्या कर फेका बगीचे में, मामले पर जांच में जुटी पुलिस प्रशासन

DNB BHARAT DESK

अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अपराधियों ने हत्या कर फेका बगीचे में, मामले पर जांच में जुटी पुलिस प्रशासन

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंत   र्गत पसराहा थाना क्षेंत्र के – चौधरी बग़ीचा में मिले एक अज्ञात युवक के शव मिलने से इलाके में एक ओर जहां क्षेत्रों में सनसनी मची हुई है, तो वहीं दूसरी ओर शव की पहचान होते हीं परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। पुछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण जब सुबह-सुबह टहलने के लिए बगीचे से गुजर रहा था, तो अज्ञात शव को देखा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार को दी गई।

- Sponsored Ads-

अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अपराधियों ने हत्या कर फेका बगीचे में, मामले पर जांच में जुटी पुलिस प्रशासन 2

जिसके पश्चात मौके पर पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार समेत अन्य पुलिस दल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर रही थीं, कि मामले सोशल मीडिया पर वायरल होने के उपरांत वहीँ अज्ञात युवक की पहचान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेर गांव निवासी- सुबोध यादव के 28 वर्षीय पुत्र – नेहरू यादव के रूप में में हुई, जिसके बाद मृत युवक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंची, वहीं स्वजनों द्वारा मृत युवक नेहरू यादव को देख रो रोकर बुरा हाल है। वहीँ शव की स्थिति को देख साफ मालूम होती है कि उक्त युवक की हत्या गोली मारकर की गई है और हत्या के उपरांत उसे चौधरी बगीचे में फेंक दिया गया, बताते चलें कि मृत युवक की सीने में एक गोली और शिर में भी एक गोली मारी गई है।

अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अपराधियों ने हत्या कर फेका बगीचे में, मामले पर जांच में जुटी पुलिस प्रशासन 3

अंततः स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, इसके साथ ही साथ मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई हैं। पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि शव को देख मामला हत्याकांड से जुड़े प्रतीत हो रही है, परिजनों के साथ प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम प्रक्रिया पुरी की जाएगी, इसके पश्चात बहुत जल्द मामले की गहनतापुर्वक जांच कर अपराधियों की जल्द से जल्द धड़पकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अपराधियों ने हत्या कर फेका बगीचे में, मामले पर जांच में जुटी पुलिस प्रशासन 4

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार  

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article