मैट्रिक परीक्षा: पर्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दबदबा बरकरार, शुभम और अंकित ने लहराया परचम

DNB Bharat Desk

सरकारी आदेशानुसार तो प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में अब उच्च विद्यालय हैं। लेकिन घोषित मैट्रिक परीक्षा के परिणामों में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में पर्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सबसे अधिक और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी अपना जलवा कायम रखते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विधालय के छात्र शुभम कुमार ने 480 अंक तो अंकित कुमार ने 475 अंक तो सुहानी कुमारी ने 454 अंक तो मिनाक्षी कुमारी ने 450 अंक तो शामा फरीन ने 427 अंक लाकर मिशाल कायम कि है। 

मैट्रिक परीक्षा: पर्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दबदबा बरकरार, शुभम और अंकित ने लहराया परचम 2इसके अतिरिक्त अन्य छात्र छात्राओं ने भी अन्य विद्यालयों से बेहतर रिजल्ट लाकर इतिहास हीं रच दिया है। इस संबंध में विधालय प्रधान छोटे सर जी ने बताया कि शिक्षकों का आपसी सहयोग और सकारात्मक विचारों के साथ ग्रामीणों का सहयोग मिलते रहने से ही यहां के बच्चे लगातार बेहतर हर क्षेत्र में कर रहे हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article