डीएनबी भारत डेस्क
जब मानव ठान लेता है कि हमें भी कुछ कर के दिखाना है तो वे हर संकट को बखूबी हंसते हुए झेल लिया करते हैं।

कुछ ऐसा ही वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मोहम्मद मकसूद अंसारी जो पेशे से साइकिल पंचर बनाने वाले सधारन सा मिस्त्री हैं कि पुत्री नरगिस परविन ने घोषित मैट्रिक रिजल्ट में 448 अंक लाकर अंसारी समुदाय के अलावे अन्य मुस्लिम समुदाय सहित हिंदू समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
नरगिस परविन की इस सफलता से प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सिख लेना चाहिए कि गरीब पढ़ाई-लिखाई में बांधा नहीं होती है। नरगिस के इस सफलता से तौसीफ अंसारी,शानूर रहमान, तनवीर अंसारी, पूर्व मुखिया मेराज अंसारी समेत दर्जनों लोगों ने बधाई एवं नरगिस के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट