बेगूसराय असुरारी में 15 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट क्षेत्र अन्तर्गत असुरारी गांव स्थित वार्ड संख्या -07 में अवध तिरहुत सड़क से असुरारी गाछी टोला में अवध तिरहुत सड़क से शोषण सिंह घर तक नवनिर्मित कार्य का स्थानीय विधायक राम रतन सिंह , मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, वार्ड पार्षद अशोक सिंह ने लोकार्पण, नारियल फोड़कर तथा फीता काट कर मंगलवार को उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय असुरारी में 15 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन 2स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने लोकार्पण कर तेघड़ा विधानसभा को सौंप दिया। मौके पर स्थानीय विधायक राम रतन सिंह, मुख्य पार्षद बबीता देवी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय कार्यकर्ता राम सुन्दर सिंह ने बताया कि स्थानीय विधायक राम रतन सिंह के अनुशंसा पर असुरारी गाछी टोला नप बीहट वार्ड संख्या -07 का इस बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य योजना एवं विकास विभाग मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लगभग 15 लाख की लागत से कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल -01, बेगूसराय द्वारा किया गया है।

बेगूसराय असुरारी में 15 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन 3यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाएगा। इससे स्थानीय सभी क्षेत्रों के आवागमन में काफ़ी सुविधा होगी। मौके पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार इन्दुलाल सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य प्रभू सिंह,सुरेन्द्र सिंह, हरे राम सिंह, पूर्व उप मुखिया बथौली रामसेवक सिंह, सचिदानंद सिंह,गीता सिंह, रामप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश कुमार , श्याम पुकार सिंह , अर्जून साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article