नालंदा: सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में एकदिवसीय मासिक धर्म को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन, गांव गांव तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा के सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में मासिक धर्म जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 230 बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। 

(SOS) सेव आवर सोल चिल्ड्रन्स विलेजेज इंडिया, HPE और SOS बालग्राम भारत के सहयोग से हुए इस शिविर में किशोरियों को प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण की जानकारी दी गई। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा के द्वारा तत्काल सिलाव में ढाई हजार वेन प्रखंड में ढाई हजार और नूरसराय प्रखंड में सात हजार सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए है।

नालंदा: सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में एकदिवसीय मासिक धर्म को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन, गांव गांव तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य 2उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर जागरूकता की कमी है।लोग इसे कहने या बताने में परहेज करते है। ट्रेनर अल्पना कुमारी ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से बताया।

नालंदा: सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में एकदिवसीय मासिक धर्म को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन, गांव गांव तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य 3कार्यक्रम में बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।फिलहाल यह संस्थान पूरे विश्व में 166 जगह और भारत में 28 जगहों पर काम कर रहा है।

Share This Article